0 आदर्श बूथों पर व्यवस्थाओं के बारे में बताया प्रशासन ने
konch3कोंच-उरई। मतदान दिवस पर मतदाताओं के स्वागत सत्कार की व्यवस्थायें आदर्श बूथों पर इसलिये कराई जा रहीं हैं ताकि वहां पहुंचने बाले मतदाताओं को सुखद अनुभूति हो सके कि वह भी राष्ट्रीय पर्व का सक्रिय हिस्सा हैं। उरई एवं माधौगढ विधान सभाओं में ऐसे कई बूथ चिन्हित किये गये हैं जिन्हें आदर्श बूथों की संज्ञा दी गई है और वहां अतिरिक्त सुविधायें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उन बूथों के भवन प्रशासन पर डाली गई है। मंगलवार को एसडीएम मोईन उल इस्लाम और तहसीलदार भूपाल सिंह ने इन आदर्श बूथ बाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ तहसील सभागार में बैठक कर बताया कि उन्हें मतदान के दिन बूथों को बहुत अच्छी तरह से न केवल सजाना है बल्कि वहां मतदाताओं के स्वागत भी भी व्यवस्था करनी है, उनके बैठने के लिये कुर्सियां भी लगवायें, पानी की समुचित व्यवस्था हो और हो सके तो उनके स्वागत में चाय भी व्यवस्था करें। महिलाओं के साथ आने बाले छोटे बच्चों के लिये गुब्बारों और टॉफियों की भी व्यवस्था होना लाजिमी होगा। इसके अलावा बूथ के बाहर रंगोली, वैलकम भी होंगे। स्काउट तथा एनसीसी कैडिट्स भी इन व्यवस्थाओं में लगाये जा सकते हैं। इसके साथ ही बुलावा टोलियां भी सक्रिय रहेंगी जो मतदाताओं को घरों में जाकर उन्हें मतदान केन्द्र तक लाकर वोट डलवाने में सहायक होंगी।

Leave a comment