उरई ।प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दो लड़के गठबंधन करके लूटने की तैयारी में है। एक लड़के की सरकार ने पहले केंद्र में रहते हुए देश को लूटा, तो दूसरे ने प्रदेश में सरकार का मुखिया होते हुए प्रदेश को लूटा। यह बात बुधवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र के देवकली गांव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ¨सिंह जादौन के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही। उन्होंने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 करोड़ की माला पहनने वाली गरीबों की हितैषी नहीं हो सकती।

केंद्रीय मंत्री बुधवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र के गांव देवकली में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने पुराने रिश्तों का वास्ता देते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताएं। आजादी के बाद भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने केंद्र सरकार में मंत्री बनाकर समाज का सम्मान बढ़ाया है। अखिलेश सरकार के कामों का जिक्र करते कहा कि मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर कांड करवा कर प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम किया है। 17 जातियों को आरक्षण 2007 से अभी तक नहीं मिला। अधिसूचना जारी होने पर फिर से बखान करने लगे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि खाट सभा से कांग्रेस का अंतिम समय आ गया है। भाजपा जो वायदे करती है उन्हें पूरा करती है। एक पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह वोट कटुवा है सावधान रहें। जनसभा में सांसद भानु प्रताप वर्मा, लाल सिंह चौहान, बाबूलाल निषाद, रविकांत द्विवेदी, अनीता वर्मा, राजेश ¨सिंह सेंगर, शैतान ¨सिंह पाल, स्वामी स्वरूपानंद, संजीव उपाध्याय, सुभाष परमार आदि रहे।







Leave a comment