उरई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जिले में आयोजित दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उ0प्र0 मे भाजपा की सरकार बनती है तो स्नातक तक लड़कियो व इंटर तक लड़कियो को मुफ्त शिक्षा देंगे। जिस मां की कोख से बेटी का जन्म होगा उसे जन्म होते ही 50 हजार की पॉलिसी दी जायेगी। शादी की उम्र तक उसे दो लाख की आर्थिक मद्द मिलेगी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने माधौगढ़ तथा मुसमरिया में जनसभाओं को संबोधित किया। इन दोनों स्थानो पर वह पहले भी जनसभांए संबोधित कर चुके हैं। दोनों स्थानों पर राजनाथ सिंह कानून व्यवस्था का मामला उठाकर किसानों तथा विघार्थी वर्ग को रिझाने की कोशिश की। उन्होने कहा कि भाजपा लड़कियों को आगे बढ़ायेगी। स्नातक तक उन्हे मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। किसी लड़की के जन्म पर उसके परिजन को लड़की के नाम पर 50 हजार की पॉलिसी की जाएगी।

21 वर्ष की अवस्था मे पहुंचने तक यह राशि दो लाख की हो जाएगी। यह धन शादी के काम आयेगा। कानून व्यवस्था पर तंज करते हुये कहाकि अखिलेश के काम नही बल्कि कारनामे बोलते हैं। कानून व्यवस्था हम ठीक करेगे। किसानो को साघते हुए कहा कि गेहूँ व धान की खरीद उसी तरह होगी। जैसी पहले होगी थी। किसानो के फसल ऋण को जहां माफ किया जाएगा। वही शून्य ब्याज दर पर ़ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि फौजियों का हौसला हमारी सरकार ने बढ़ाया है। स्पष्ट तौर पर फौजियों से वहां गया है कि वह अपनी ओर से युद्ध न छेड़े किन्तु पाकिस्तान की ओर से यदि कोई हरकत होती है तो फिर उसे मुंह तोड़ जबाव दिया जायेगा। उन्होने कहा कि गांव के मुख्य मार्गो से जुड़वाया जा रहा है बिना किसी जाति या भेदभाव के प्रदेश का विकास कराया जायेगा। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुये कहा कि सभायें किसी मैदान या मंच के माध्यम से होती है खटिया को सोने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। राहुल ने अपनी खटिया निपटा डाली।






Leave a comment