
झांसी। यूपी में होने वाले 2017 विधानसभा चुनाव के दो चरणों में हुए मतदान में बसपा की पूर्ण बहुमत सरकार आने के संकेत मिल रहे है। जिससे अब बसपा पहले नम्बर पर और भाजपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे-तीसरे नम्बर पर पहुंच गई। यूपी में बसपा की सरकार बनने के बार किसानों का बैंकों से लिया गया 1 लाख रुपय का कर्ज माफ किया जायेगा। इस कर्ज को उनकी बसपा सरकार भरेगी। यह भरोसा आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने झांसी में हुई विशाल चुनावी जनसभा के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा जो ओपिनियन पोल और सर्वे दिखाया जा रहा है। उस ओपिनियन पोल की मतगणना के दिन 11 मार्च को पोल खुल जायेगी।

झांसी के प्रदर्शनी ग्राउण्ड में बसपा की एक विशाल रैली हुई। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती आये हुए जन सैलाब को देखकर काफी खुश हुई। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि मीडिया सर्वे और ओपिनियन पोल में भाजपा और अन्य दल को जो पहले नम्बर पर दिखा रही है। वह मैनेज होने के कारण भाजपा को पहले नम्बर पर और बसपा को काफी नीचे दिखा रही है। लेकिन मीडिया के इस मैनेज द्वारा दिखाये जा रहे इस ओपिनियन पोल की 11 मार्च को मतगणना के बाद पोल उसी प्रकार खुल जायेगी। जिस प्रकार 2007 में हुए चुनाव में खुली थी। उस समय भी बसपा को मीडिया काफी नीचे दिखा रही थी। लेकिन जब मतगणना हुई तो बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनकर सामने आई। उन्हें अपनी जनता पर भरोसा है कि इस बार भी जनता सारे ओपिनियन पोल और सर्वे को पीछा छोड़कर बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
किसानों का बैंक से लिया 1 लाख रुपये का होगा कर्ज
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि बुन्देलखण्ड हो या फिर यूपी का अन्य कोई भी क्षेत्र कुदरत की मार से सभी स्थानों पर किसान परेशान है। बैंकों द्वारा कर्ज वसूली के लिये नोटिस भेजकर दवाब बनाया जा रहा है। जिस कारण परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हे। किसानों की इस पीड़ा को देखने के लिये न तो यूपी की सपा सरकार आगे आई और न ही केन्द्र की मोदी सरकार। 2017 में बसपा की सरकार आने के बाद किसानों का बैंक से लिया गया 1 लाख रुपय का कर्ज माफ किया जायेगा। सरकार बनने के बाद किसानों का बकाया भुगतान कराया जायेगा।
16 जातियों को शामिल की जायेंगी अनुसूचित जाति में
मायावती ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि बसपा की सरकार बनने के बाद वह केन्द्र सरकार पर आरक्षण में कोटा बढ़ाकर 16 जातियों को अनूसूचित जाति में शामिल करने का दवाब बनाया जायेगा। जिससे उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल सके। पिछड़ों को हितैषी बताने वाली सपा सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। पिछड़ों को लाभ दिलाने के लिए उनकी सरकार कई योजनायें चलायेंगीं। जिससे उन्हें लाभ मिल सके।
कानून व्यवस्था को सुधारकर सभी को बनाया जायेगा सुरक्षित
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारा जायेगा। गुण्डों, अराजक तत्वों और अपराधियों को बिलों से बाहर निकालकर जेल भेजा जायेगा। जिससे प्रदेश की बहू-बेटियों बेखौफ होकर घरों से बाहर आ-जा सकें। जिन धर्म और जाति के बेगुनाह लोगों को जेल भेजा गया है। उनकी सरकार बनते ही उन्हें बाहर निकाला जायेगा। थानों में जिन पीडि़तों की शिकायतों को नहीं गया है। उन्हें विशेष अभियान चलाकर मामले दर्ज कराये जायेंगे। जिन जमीनों पर भू-मफियाओं ने कब्जा किया है उन्हें कब्जा मुक्त कराया जायेगा।
व्यापारियों की समस्याओं को किया जायेगा दूर
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने व्यारियों का उत्पीडि़न किया है। लेकिन बसपा की सरकार बनने के बाद व्यापारियों के लिये कई योजनायें चलाई जायेंगीं। साथ ही उन्हें सुरक्षित बनाया जायेगा। उनकी समस्याओं को सुनकर दूर किया जायेगा।
मुसलमानों के हित में चलाई जायेंगी योजनायें
मायावती ने कहा मुसलमानों का हमेशा से सरकारें उत्पीड़न करती चलीं आ रही है। फिर चाहे सपा हो या फिर भाजपा और कांग्रेस। सभी उन्हें अपनी राजनीति का शिकार बनाया है। बसपा की सरकार बनने के बाद मुसलमानों के हित के लिए कई हितकारी योजनायें चलाईं जायेंगीं। जिससे उन्हें लाभ मिल सके। वह मुस्लिम भाईयों से अपील करतीं हैं कि वह एक जुटहोकर बसपा को वोट देकर उनकी सरकार बनायें।






Leave a comment