उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनावी जनसभा के सिलसिले में 1 घंटा 25 मिनट का समय जिले में गुजारेगें।
सरकारी स्तर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार को 10 बजकर 55 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट से हैलीकाॅप्टर पर उरई के लिए उड़ान भरेगें। उरई में सभा स्थल कोंच रोड स्थित मदरसा मैदान में उनका हैलीकाॅप्टर 11 बजकर 50 मिनट पर लैंड करेगा। यहां वे बुंदेलखंड के सभी 19 भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगें। उनकी जनसभा लगभग एक घंटे में समाप्त हो जायेगी। 1 बजकर 15 मिनट पर उनका उरई से वापस खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम प्रस्तावित है।







Leave a comment