0 भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
konch1कोंच-उरई। यहां नईबस्ती में स्टेशन रोड पर स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में पिछले चार दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठानों का रविवार को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। विद्वान ब्राह्मणों ने शिव परिवार की मूर्तियों में मंत्रों द्वारा प्राण फूंके और उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपादित हो गया। सुबह मंदिर के गर्भगृह में सभी मूर्तियों को विराजमान करा कर विद्वान ब्राह्मणों पं. रामसिया आचार्य, पं. बृजनंदन पाठक, पं. कपिलकुमार शास्त्री, पं. शिवाकांत तिवारी आदि ने पं. शशिकांत तिवारी के मुख्य आचार्यत्व में मंत्रों द्वारा मूर्तियों में प्राण फूंके तत्पश्चात् मूर्तियों को मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में वहां पहुंची महिलाओं ने सभी मूर्तियों की पांव पखराई की। मंदिर परिसर के बाहर हवन किया गया जिसमें यजमानों रमेश तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी और अंकित शुक्ला ने सपत्नीक होता की भूमिका का निर्वहन कर अग्नि में आहुतियां डालीं। पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद छका। इस दौरान प्रमोद शुक्ला, श्याममोहन रिछारिया, संतोष शुक्ला टुईं, घनश्याम दास अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, राममोहन रिछारिया, रामू दद्दा, विनोद श्रीवास्तव, अनिल रिछारिया, राहुल राठौर, छेदीलाल निरंजन, राजेन्द्र इंदुरखिया, अमित अग्रवाल, अक्षय खरे, निशू, कपिल, अवधेश कुशवाहा, हरीमोहन गुप्ता, अमन, संजय मित्तल, छुन्ना गुर्जर, लोकेन्द्र कुशवाहा, छोटू राठौर, नीरज खरे आदि सहयोग कर रहे थे।

Leave a comment