उरई। चुनाव आयोग का चाबुक सोमवार को जिले की पुलिस पर चल गया। आयोग के निर्देश पर नये एसपी ने पांच एसओ हटा दिये हैं। हटाये गये थानाध्यक्षों की जिले में पोस्टिंग का समय तीन वर्ष से अधिक हो गया था।
जिले में चैथे चरण के लिए 23 फरवरी को होने जा रहे मतदान के ठीक पहले एसपी स्वप्निल ममगैन ने सोमवार को पांच थानाध्यक्षों को चुनाव आयोग के निर्देश पर नाप दिया। हटाये गये थानाध्यक्षों में रामपुरा के बृजनेश यादव, गोहन के जाकिर हुसैन, नदीगांव के प्रमोद कुमार, रेढ़र के मिथलेश कुमार और महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी शामिल हैं।
कोंच से रविंद्र कुमार त्रिपाठी को गोहन एसओ बनाये गया है। एसपी कार्यालय से संबद्ध हेंमत कुमार नदीगांव के नये एसओ बनाये गये हैं। डकोर थाने से लालबहादुर यादव को एसओ रामपुरा के बतौर भेजा गया है। रेढ़र थाना प्रभारी विक्रम सिंह को बनाया गया है जो कि हदरुख चैकी के इंचार्ज थे। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी रजनी मिश्रा महिला थानाध्यक्ष बनाई गई हैं।

Leave a comment