कोंच-उरई। सपा का समर्थन करने निकले जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी को पार्टी से निकाले जाने से लाल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जद (यू) संगठनकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कहते हुये भैयाजी के साथ रहने की हामी भरी है। यहां प्रदेश महासचिव डॉ. अरुण पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पार्टी के और भी प्रदेशीय और जिला व नगर इकाई के लोग मौजूद थे जिन्होंने भैयाजी के निष्कासन पर कड़ी आपत्ति जताते हुये अपने त्यागपत्र दे दिये हैं। आज की बैठक में पार्टी के प्रदेशीय महासचिव डॉ. अरुण पालीवाल, जिला संगठन मंत्री जयराम तिवारी, नगर अध्यक्ष एनुलआब्दीन, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मजहरअली, जिला उपाध्यक्ष त्रय अरविंद तिवारी, वीरेन्द्रसिंह निरंजन, परमात्माशरण नामदेव, नगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शब्बीर अहमद, जिला प्रमुख महासचिव अशोक निरंजन, तहसील अध्यक्ष माधौगढ बालस्टरसिंह, नगर अध्यक्ष नदीगांव शाकिर भाई, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अरुणा पटेल, महिला तहसील अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी, महिला नगर अध्यक्ष आशादेवी के अलावा श्यामजी निरंजन, बलवीर सिंह, सत्येन्द्रसिंह, अजय तिवारी, आकाश तिवारी, अमन तिवारी, अरविंदसिंह निरंजन, मुन्नासिंह भेंड़, राजकुमार फुलैला, कमलेश निरंजन, वीरेन्द्रशाह अंडा आदि ने अपने त्यागपत्र देते हुये पार्टी को बॉय-बॉय कह दिया है।






Leave a comment