0 बस स्टैंड बना टैक्सी स्टैंड, सवारियां परेशान
konch1कोंच-उरई। कल 23 फरावरी को होने बाले मतदान के लिये प्रशासन द्वारा सभी प्राइवेट बसों को अधिग्रहीत कर लिये जाने के बाद यहां बस अड्डे पर सूनर पसरी है। बस स्टैंड फिलवक्त टैक्सी स्टैंड बना हुआ है और सवारियां अपने गंतव्यों को जाने के लिये खासी परेशान हैं। बसें नहीं होने का लाभ भी टैक्सी और आपे बाले खूब उठा रहे हैं, निर्धारित किराये से ज्यादा किराया बसूल कर मनमानी पर आमादा हैं टैक्सी वाले।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिये प्रशासन ने सारी प्राइवेट बसों का अधिग्रहण कर लिया है। कोंच से किसी भी रूट पर जाने के लिये एक भी बस नहीं होने के कारण यहां से अपने गंतव्यों को जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर टैक्सी और आपे वालों का कब्जा है जो यहां से विभिन्न रूटों की सवारियों को ढोने में गले हैं। यहां दिक्कत तलब यह है कि ये टैक्सी-टैंपो वाले सवारियों की मजबूरी का फायदा उठा कर निर्धारित किराये के सापेक्ष मनमाना किराया वसूल रहे हैं और यात्रियों की मजबूरी भी है कि उन्हें चूंकि अपने लक्ष्य तक पहुंचना है सो उन्हें बढ़ा हुआ किराया देना ही पड़ रहा है। रोडवेज बसों की स्थिति जरूर ठीक ठाक है, सब न सही, कुछ बसें तो चल ही रहीं हैं जिसके चलते उन रूटों की सवारियां ठिकाने तक पहुंच पा रहीं हैं।

Leave a comment