konch7कोंच-उरई। बच्चों में आत्म विश्वास, देश सेवा का भाव और अनुशासन कैसे आये इसके लिये सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष कुमार ने बच्चों को बहत ही महत्वपूर्ण टिप्स दिये। विधानसभा निर्वाचन में सुरक्षा करने आई सीआरपीएफ टीम की एक टुकड़ी सूरज ज्ञान पब्लिक स्कूल में भी डेरा डाले है। खाली समय का सदुपयोग करते हुये असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष ने स्कूल के बच्चों की कक्षा लगाई और बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख देते हुये कहा कि मनुष्य के जीवन में अनुशासन बहुत मायने रखता है, अनुशासन से ही उसके भबिष्य की दिशा और दशा तय होती है।
असिस्टेंट कमांडेंट ने कहा कि बच्चों को देश सेवा के लिये भी प्रेरित किये जाने की जरूरत है और यह काम बच्चों के अभिभावकों और गुरुजनों का समवेत दायित्व है। बच्चे रक्षा क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं और एक सम्मानित व गर्वानुभूति करने बाला भबिरू चुन सकते हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और रक्षा क्षेत्र के बारे भी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और सेना की परेड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह अपने देश, प्रदेश, समाज और अपने शहर गांव से प्रेम करे और उसके विकास के लिये तत्पर रहे, इनका ध्यान अपने माता-पिता की तरह ही रखना चाहिये। उन्होंने पर्यावरण को संरक्षित रखे जाने पर भी बल दिया। उनके द्वारा दी गई जानकारियां पाकर बच्चे भी अभिभूत हुये बिना नहीं रह सके।

Leave a comment