कोंच-उरई। जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिये कल 23 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। अब इसे इत्तेफाक नहीं तो और क्या कहेंगे कि वर्ष 2012 में भी जब विधानसभा चुनाव थे तो इस जिले में मतदान की तिथि 23 फरवरी ही थी। दरअसल माधौगढ तहसील के ग्राम सुरावली स्थित राम जानकी मंदिर के पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य शुकाचार्य महाराज का निधन 23 फरवरी 2012 को हुआ था और उस गांव में जहां पोलिंग बूथ बना था उसी कैम्पस में महाराज जी की अंत्येष्टि होनी थी जिसे प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया था तब गांव वालों ने नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। बाद में जब प्रशासन अंत्येष्टि उसी बूथ परिसर में होने देने पर राजी हुआ तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने वोट डाले थे।

Leave a comment