22orai01

????????????????????????????????????

उरई। गुरुवार को चुनाव के चैथे चरण में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जायेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाइवे पर आटा टोल टैक्स के नजदीक स्थित नवीन मंडी परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर और सभी चुनाव प्रेक्षकों की देखरेख में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया इसके कारण दोपहर बाद तक यहां भारी गहमा-गहमी रही। एनएच का यातायात भी इसके कारण बाधित रहा।
मंडी परिसर में तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सेंटर बनाये गये थे। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, सभी उपजिलाधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी पोलिंग पार्टियों की सुचारू रवानगी करा रहे थे। बड़ी संख्या में इसके लिए अधिगृहीत किये गये बस सहित तमाम वाहनों का जमावड़ा। मंडी के विशाल परिसर में रहा।
मतदान के समय जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लोकल पुलिस के अलावा बाहरी बल भी इस उददेश्य से तैनात किया गया है। क्रिटिकल और वर्नेवल बूथों पर सब इंस्पैक्टरों के नेतृत्व में सशस्त्र बल द्वारा निगरानी रखी जायेगी। मोबाइल और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की भी बड़े पैमाने पर नियुक्ति की गई है।
मतदान को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने कल सभी विभागों और स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों सहित नशीली सभी द्रव्यों की बिक्री पर मंगलवार की शाम से ही पाबंदी लगा दी गई है जो गुरुवार को शाम 5 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक जारी रहेगी। जिन वोटरों के पास परिचय पत्र नही हैं वे मतदान से वंचित न रह जायें इसलिए इस बार भी पहचान के वैकल्पिक दस्तावेज मान्य करने का आदेश चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने कहा है कि जिले के लोगों की शांति प्रियता को देखते हुए उम्मीद है कि हर जगह मतदान व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा। उन्होंने मतदान की पूर्व संध्या पर एक बार फिर सभी वोटरों से अपील की कि वे अपने मत का उपयोग अनिवार्य रूप से कर अपने सर्वोच्च नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करें।

Leave a comment