उरई। पुलिस अधीक्षक ने गोहन के दरोगा को चुनाव के दौरान व्हाट्सेप पर राजनीतिक पोस्ट डालने की वजह से निलंबित कर दिया है ।
गोहन थाने में तैनात उप निरीक्षक शिव चरण वर्मा ने व्हाट्सेप पर मतदान के ठीक पहले एक राजनीतिक दल को वोट देने के लिए पोस्ट डाली थी । यह खबर जालौन टाइम्स में वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया और आज शिव चरण वर्मा को निलंबित कर दिया ।





Leave a comment