
कोंच। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोंच तहसील क्षेत्र में 26 आदर्श बूथ बनाये गये थे जिसमें बूथों को न केवल गुव्वारों और फूलों से सजाया गया था बल्कि वहां मतदाताओं के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। इन बूथों पर तैनात वालंटियर्स और स्कूलों का स्टाफ हर आने बाले मतदाता का स्वागत बहुत ही आत्मीयता के कर रहे थे, उनके माथे पर तिलक लगा कर मालायें तक पहनाईं जा रहीं थीं। कहीं कहीं गुलाब के फूलों की पंखुडिय़ां मतदाताओं पर बरसाई जा रहीं थी। ऐसा ही एक बूथ कोंच का एसआपी इंटर कॉलेज था जिसकी सजावट सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा की गई थी। यहां पहुंचे बसपा प्रत्याशी गिरीश अवस्थी ने फूल बरसाये जाने पर कड़ा एतराज जताया तो फूल बरसाने बंद कर दिये गये। इसके अलावा सीआरपीएफ ने तिलक किये जाने का विरोध किया तो तिलक लगाना भी बंद कर दिया गया। बद्रीप्रसाद के डायरेक्टर आशुतोष हूंका का कहना था कि उन्हें तो प्रशासन के अधिकारियों ने इतनी व्यवस्थायें करने के लिये प्रेरित किया था।





Leave a comment