कोंच-उरई । आज हुये मतदान में दिव्यांगों ने भी बढ चढ कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिव्यांगजन सुबह सुबह ही अपना मत का प्रयोग करने घरों से निकले और अपने मत का प्रयोग किया, शत प्रतिशत वाले दिव्यांगता के शिकार पवन कुमार भी आज जब सुबह-सुबह अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर से पहुंचे तो मतदान के प्रति हौसला देखकर अन्य लोग भी मतदान के प्रति प्रेरित हुए। इसी के साथ उन्नति दिव्यांग जन विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल तथा तहसील प्रभारी संतोष कुमार वर्मा ने भी अपने साथियों संग अपने-अपने मत का प्रयोग किया और दिव्यांगों तथा अन्य लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु जागरूक किया। कमला नेहरू बूथ पर अपनी बाईक से पहुंचे दिव्यांग को बाईक सहित बूथ के अंदर जाने में एक पुलिस अधिकारी ने खासी मदद की और खुद बाईक में धक्का लगाया।
उम्र मतदान में बिल्कुल भी आड़े नहीं आई और वृद्घों ने भी बढ चढ कर वोट डाले।
ग्राम विरगुवां बुजुर्ग के मतदान केन्द्र पर सत्तर बर्षीय श्यामकिशोर अपनी अट्ठानवे बर्षीय मां राजारानी के साथ वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्हें इस उम्र में भी उत्साह के साथ वोट डालने आया देख गांव के अन्य लोगों में भी उत्साह का संचार होते देखा गया।





Leave a comment