shivaalay

 

कोंच-उरई । कल शुक्रवार को महा शिवरात्रि पर्व को लेकर यहां नगर व आसपास के इलाकों के शिवालयों और शिव मंदिरों में पर्व की धूम साफ देखी जा सकती है। मंदिरों को बड़ी सुघड़ता के साथ अलंकृत किया जा रहा है, इसके अलावा अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपादित किये जायेंगे।
गांधीनगर में स्थित अति प्राचीन महा कालेश्वर मंदिर में बिजली की झालरों की नयनाभिराम सज्जा की गई है, इस मंदिर में बारहों मास सैकड़ों भक्त नित्य प्रति दर्शनार्थ आते हैं और त्यौहारों पर इसकी छटा देखते ही बनती है। मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजमान आशुतोष भोलेनाथ, मां दुर्गा, महाबिष्णु, लंबोदर गणेश, भगवान विवस्वान और नंदी के अलावा आंजनेय हनुमान की प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को भी रंग रोगन कर सजाया गया है। चंदकुआ स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, बक्सेश्वर, सिद्घेश्वर, पीपलेश्वर, मारकंडेयश्वर, सोमनाथ महादेव आदि मंदिरों को भी सजाया संवारा जा रहा है। कल इन मंदिरों और शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान भी संपादित किये जायेंगे।

Leave a comment