23orai08उरई। आधुनिकता की सुविधाभोगी जिंदगी के बावजूद धार्मिक क्षेत्र में हठी आस्था की कड़ियां कमजोर नही हुई हैं इसका प्रमाण है शिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए निकली बच्चों समेत युवा कांवरियों की टोली।
जालौन जिले में शिवरात्रि पर सबसे ज्यादा कांवरें सरावन स्थित भूरेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं। यहां कोसों दूर से पवित्र जल कांवर में लेकर श्रद्धालु पैदल-पैदल पहुंचते हैं। हठयोग की कठिन साधना के इस प्रतिरूप का असर नई पीढ़ी पर भी कम नजर नही आता। महतवानी में वयःसंधि की दहलीज पर खड़े किशोरों की टोलियां गुरुवार को यहां से कांवर लेकर भूरेश्वर मंदिर के लिए हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए रवाना हुई तो उनकी भक्ति भावना और जोश देखते ही बन रहा था। किशोरों के परिजनों और ग्रामीणों ने तिलक लगाकर व मालाएं डालकर उन्हें रवाना किया इसमें आकाश, अभिषेक, छोटू, हरिओम, पवन, अमन, अभय, आशीष, निर्भय बाबा, अंकुश, रोहित आदि इस टोली में अग्रणी तौर पर शामिल रहे।

Leave a comment