
कोंच-उरई। आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने घरों में कैद रहे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी पोलिंग बूथों तक जाकर अपना वोट डाला। इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा अपने प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा के साथ बजरिया वाट स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने गये। निकाय क्षेत्र से झांसी-ललितपुर-जालौन की एमएलसी रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने अपने पैतृक गांव रवा में अपना वोट डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन, उनके पति देवेन्द्रसिंह निरंजन और बेटे-बेटी ने भी अपने गांव विरगुवां बुजुर्ग के मतदान केन्द्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन ने अपने पैतृक गांव महतवानी में अपना वोट डाला। इसके अलावा कोंच में पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया और उनके प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, कोंच ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार सिंह बबलू ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने वोट डाले।





Leave a comment