24_02_2017-24ori02-c-224orai01उरई। नया पटेल नगर में कालीदास स्कूल के पास अंडरबियर और बनियान में मिले खून से लथपथ किशोर के मामले का खुलासा हो गया है। किशोर को हत्या के बाद कालीदास स्कूल के पास खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृत युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। इस मामले में एक चर्चित युवती का भी नाम प्रकाश में आ रहा है।
मोहल्ला सुशील नगर निवासी अर्चना परिहार का पुत्र हैप्पी उर्फ विशाल परिहार (22वर्ष)। गुरुवार को शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। सुबह होने तक वह वापस नही आया। बाद में जानकारी मिली कि उसका शव कालीदास स्कूल के पास पड़ा है। पुलिस ने डेड बाॅडी कब्जे में लेकर उसके परिजनों को बुला लिया। उनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कालीदास स्कूल के पास ही रहने वाले सौरभ याज्ञिके के घर दबिश दी जिसमें सौरभ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके घर से खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई।
उधर हैप्पी की मां अर्चना और भाई राॅकी ने बताया कि इस हत्या में नीलू परिहार नामक युवती का हाथ है जिसने कुछ दिन पहले किसी बात पर हैप्पी की हत्या कराने की धमकी दी थी। अंततोगत्वा सौरभ से मिलकर उसने अपनी धमकी चरितार्थ कर डाली। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता का कहना है कि नीलू परिहार की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a comment