0 शिव मंदिरों में भोले बाबा के अभिषेक के लिये उमड़े श्रद्धालु
konch1 konch2कोंच-उरई। भूतभावन भोले शंकर और मां पार्वती के विवाह बंधन के पुनीत पर्व महाशिव रात्रि पर शुक्रवार को नगर व क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों और मठों में भगवान भूतनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। कई जगह अखंड रामायण पाठ के भी आयोजन हुये और तमाम शिवालयों में रुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किये गये। परमहंस बद्रीदास आश्रम में विशाल मेला लगा जिसमें गोलोकवासी परमहंस बद्रीदास जी महाराज के हजारों शिष्यों ने पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों से आकर अपने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवान आशुतोष और आदि शक्ति मां पार्वती के पावन परिणयोत्सव का महान धार्मिक पर्व महा शिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में आज अलस्सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अर्चना कर बेलपत्र, धतूरे और आक से भूतभावन का पूजन किया, मंदिर के कार्यकर्ताओं ने शाम को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पादित कराये और प्रसाद वितरित किया। चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर पर भी जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के बाद हवन पूजन व भंडारे का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मारकंडेयश्वर महाराज के मंदिर में भगवान भूतभावन का अभिषेक मंदिर ट्रस्ट के चंद्रप्रकाश गोयल, ब्रजमोहन अग्रवाल दतिया वाले, प्रकाश अग्रवाल, रामबाबू बिजली वाले, रामशरण अग्रवाल मोंठबाले, कमलापति अग्रवाल झल्लू आदि के द्वारा सम्पन्न हुआ, बाद में प्रसाद वितरित किया गया, शाम को लगे मेले में सैकड़ों दर्शनार्थी दर्शनों के लिये पहुंचे। ब्राह्मण महासभा परिसर में स्थित शंकर जी के मंदिर में भी धार्मिक आयोजन किये गये, बाद में प्रसाद वितरण किया गया, महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा की देखरेख में सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये। ब्रजनंदन तिवारी ने अपने शाला स्थित शंकर भगवान के मंदिर में रुद्राभिषेक किया, पं. रामू पटैरया ने सभी अनुष्ठान सम्पन्न कराये। इस मौके पर उनके परिजन हरिश्चंद्र तिवारी, रमेश तिवारी, कृष्णकांत, सभासद राघवेन्द्र, प्रसून, अनुज तिवारी आदि भी मौजूद रहे। कोतवाली स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया और प्रसाद वितरण किया गया। महा कालेश्वर नायक के मठ, बक्सेश्वर महादेव मंदिर, झलेश्वर, पठेश्वर, पीपलेश्वर आदि मंदिरों में रामायण पाठ आदि सम्पन्न हुये। उधर, गल्ला मंडी स्थित बलखंडेश्वर महादेव मंदिर पर मजदूर यूनियन के रामशंकर, गौरीशंकर, प्रमोद कुशवाहा, ब्रह्मादीन, अशोक, पृथ्वीसिंह, शिव यादव, प्रदीप कुदरा, राजू जगनपुरा, राजेश राठौर, विनोद कुशवाहा, रामकुमार आदि ने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराये और प्रसाद वितरित किया। भगतजी की बगिया में सर्वेश्वर मंदिर पर भी शिवरात्रि के कार्यक्रम हुयेे। शिव-पार्वती के विवाह के अवसर पर जहां विभिन्न मंदिरों, मठों और शिवालयों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये वहीं तमाम जगह भक्तों ने भंडारों का भी आयोजन किया।
बद्रीदास महाराज के दर्शनों को उमड़ी भक्तों की भीड़
0 आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्घालुओं ने छका प्रसाद
konch3देवगांव के परमहंस बद्रीदास आश्रम में विशाल मेला लगा जिसमें गोलोकवासी परमहंस बद्रीदासजी महाराज के हजारों शिष्यों ने पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों से आकर अपने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, यहां आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसाद छका। नगर से लगभग बारह किमी दूर अवस्थित इस रमणीक आश्रम में भारी संख्या में दर्शनार्थ पहुंचे हजारों भक्तों ने वहां भंडारा छका। व्यवस्था में आश्रम के सेवायत पप्पू महाराज के निर्देशन में मनोज बुंदेला, रामसिंह पटेल, शिवकुमार मास्टर, संतोष, मनीष, अजय, गोविंद, भगवानसिंह, रामजी, मानवेन्द्र, आशीष भदौरिया, सिद्घू, बबलू महाराज पुजारी, प्रभुदयाल, प्रेमकुमार पटेल, रवि बुंदेला, दशरथ, रामसिंह, आशीष सेठ, पवन सेठ, विजय अग्रवाल, आलोक जैन, अनिल कपूर, रविशंकर निरंजन आदि सेवा भाव से लगे थे। आयोजित मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकानें भी लगी थीं। यहां कैलिया थाना पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे।

Leave a comment