rahul-sharma

उरई । कालपी विधान सभा क्षेत्र में वोट पड़ने के बाद भी एक उम्मीदवार के बढ़ चढ़ कर दावे मतगणना तक सियासी माहौल को दिलचस्प बनायें रखेंगे । दमदार दावे करने वाले इस उम्मीदवार का नाम है –राहुल शर्मा जो रालोद से समर्थित हैं।

राहुल शर्मा का कहना है कि वोट पड चुके हैं और अब तय है कि जीत उन्हीं की होगी क्योंकि कालपी क्षेत्र में किसी पार्टी ने ब्राहम्न को टिकट नहीं दिया था । वे इकलौते ब्राहम्ण थे जिसके कारण सारे सजातीय वोट उन्हें मिले । इतना ही नहीं दूसरी जातियों ने भी उनकी समाज सेवी भावना को परखा और उन्ही को वोट दिया । हालांकि वे यह भी जोड़ते हैं कि उन्हें जीत हार से सरोकार नहीं है लेकिन जिसकी भी  टक्कर होगी उन्हीं से होगी । सफल न भी हुए तो कालपी क्षेत्र के लोगों के लिए अगले 5 वर्ष तक काम करते रहेंगे ।

कालपी क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या अन्ना जानवरों से किसानों की बर्बादी की है । वे एक बड़ी गौशाला लावारिस मवेशियों के लिए बनवा कर इस समस्या का निदान करायेंगे । उन्होने एक और बात कही कि सरकार किसी की भी बने लेकिन मुख्यमंत्री तभी बनेगा जब तड़का उनकी पार्टी का लगेगा ।

Leave a comment