कोंच-उरई। कैलिया रोड पर बाईकों की आमने सामने की भिड़त में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। युपी 100 की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के कुदइया निवासी प्रदीप शाक्यवार अपनी पत्नी के साथ बाईक से वाया कोंच जालौन की ओर जा रहे थे। अभी उनकी बाईक ग्राम घमूरी के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने बाली बाईक मौके से भाग निकलने में सफल रही। यूपी 100 को दी गई सूचना पर भरतसिंह तोमर, कमलेश कुमार, अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।





Leave a comment