votar-by

 

उरई । हर आदमी का  वोट पड़वाने की गारंटी प्रशासन ने कितनी मुस्तैदी से निभाई इसका भंडाफोड़ उरई विधान सभा क्षेत्र के गाँव जयपुरा में हो गया जहाँ किसी साजिश के तहत लगभग 50 लोग वोट डालने से महरूम हो गए । गुरुवार को वॉटर लिस्ट से नाम गायब देख कर उन्होने बूथ पर हंगामा भी काटा ।

जयपुरा के जगराम सिंह , कृष्णा देवी , संतोष यादव , सुषमा देवी ,राम नरेश ,जगदीश , लाखन पाल ,दिव्या यादव , आकाश , प्रियंका , रेणु , प्रीति , मोहन , सरोज , रमेश ठाकुर आदि कल जब वोट डालने बूथ पर पहुँचे तो उन्हे रोक दिया गया क्योंकि उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब थे ।उन्होने हंगामा किया लेकिन अधिकारियों के पास लाचारी जाहिर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था ।

गाँव वालों ने बताया कि उनके वोट प्रधान और बी एल ओ की साजिश से कटवाये गए हैं । बी एल ओ जितेंद्र गाँव का ही रहने वाला है । जब वह गाँव में वोट की परचियाँ बाँट रहा था तभी उन्होने टोका था । पहले तो वह कहता रहा कि तुम लोगों की परचियाँ आने वाली हैं । बाद मे उसने यह कहते हुए अंगूठा दिखा दिया कि तुम लोगों का नाम ओरिजिनल वोटर लिस्ट में नहीं है । बाद के परिवर्धन एनक्लोज़र मैं है । वे लोग शिकायत करने ए आ र ओ के पास् गए पर कोई मदद नहीं मिली ।आखिर में वे वोट नहीं डाल पाये । यह लोक तंत्र की हत्या है । वे चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे ।

 

Leave a comment