उरई। मतदान करने गांव गये परिवार के सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने रात में लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी।
मोहल्ला राजेंद्र नगर में हनुमान चबूतरा के पास रहने वाले वेद प्रकाश कुमार द्विवेदी गुरुवार को पूरा परिवार लेकर गांव में वोट डालने चले गये थे। इस दौरान अराजक तत्वों की घात उनके सूने मकान पर रही। रात में चोर घर के मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर घुस गये। उन्होंने कमरे के अंदर अलमारियां तोड़ी जिसमें तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व लगभग 22 हजार की नगदी उनके हाथ लगी। शुक्रवार को गांव से वापस लौटने पर चोरी की जानकारी जब देवेंद्र कुमार द्विवेदी को हुई तो उन्होंने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।






Leave a comment