0 अखंड रामायण पाठ के बाद हुये भंडारों में प्रसाद छका श्रद्धालुओं ने
konch5 konch6कोंच-उरई। महा शिवरात्रि पर्व पर पूरी रात विभिन्न शिवालयों और मठों में रात्रि जागरण कर भक्तों ने भगवान आशुतोष और माता पार्वती को नाना प्रकार से पूजा अर्चना कर प्रसन्न करने का प्रयास किया। कई शिव मंदिरों में कल आयोजित किये गये अखंड रामायण पाठों के बाद हवन पूजन और भंडारे आयोजित किये गये जिनमें भक्तों ने प्रसाद छका।
नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर रात भर भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा, भंग की तरंग में भक्त मस्ती में चूर दिखे। शनिवार की सुबह हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अनिल रिछारिया, सुरेन्द्र कक्का, संतोष शुक्ला, भरत अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मधु सोनी, दिलीप सेठ, विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे। विजय के बगीचे में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। मुकेश कुशवाहा, रामप्रकाश, अंशुल निरंजन, अवधेश कुशवाहा, प्रियेश मास्टर, राहुल राजपूत, धीरेन्द्र जुझारपुरा, अजय गुरावती, राकेश बादशाह, धर्मेन्द्र राठौर, अनिल पटेल आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। बक्शेश्वर महादेव मंदिर पर भी अखंड रामायण पाठ के बाद आज हवन पूजन किया गया और भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। अंजनी श्रीवास्तव, राजू अग्रवाल, एसके गर्ग, अमित उपाध्याय, अभिषेक इकडया, जेके अग्रवाल, गुड्डू शुक्ला, संतोष पटवा, संजय सोनी, भइयन अग्रवाल, नीलू चैधरी, लकी सर्राफ, राहुल अग्रवाल, वीरेन्द्र कुशवाहा, रामप्रकाश यादव, अनुरुद्घ मिश्रा, संजीव निरंजन, वीरू कैलिया, रवीन्द्र निरंजन, सुरेश बजाज, रामू सेठ, पीयुष गुप्ता आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। कमला नेहरू बालिका इंटर परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर और पुराने अस्पताल में स्थित शिवालय, नईबस्ती के सोमनाथ महादेव मंदिर में भी धार्मिक आयोजन हुये।

Leave a comment