उरई। राजमार्ग पर वी मार्ट के फैमिली फैशन स्टोर की शनिवार को धमाकेदार शुरूआत ने उरई के खुदरा बाजार को भूकंप की तरह हिला कर रख दिया। पहले ही दिन वी मार्ट के इस स्टोर में इतनी भीड़ उमड़ी कि राजमार्ग पर दिन भर यातायात बाधित रहा।
वी मार्ट रिटेल के चेयरमैन व मैनेजिंग डाॅयरेक्टर ललित अग्रवाल ने इस मौके पर बताया कि उत्तर प्रदेश में उनका यह 59वां स्टोर है। इसमें ब्रांडेड कपड़े, जूते-चप्पल से लेकर आटा, दालों तक जरूरत का हर सामान चैकाने की हद तक सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। इसलिए पहले ही दिन यहां इतनी भीड़ उमड़ी कि सामान का पेमेंट तक जमा करने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगे रहना पड़ा।







Leave a comment