उरई । कानपुर – झांसी हाइवे पर तीन दिन पहले हुए ट्रक लूट की घटना का खुलासा हो गया है । इस मामले में 5 लोग गिरफ्तार हुए है । पुलिस का कहना है कि इनका मुख्य सरगना फरार है जिसकी गिरफ़्तारी के लिए टीम भेजी गई है । अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र शाक्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले दिनो ऐट टौल बैरियर के पास सवारी बन कर सवार हुए बदमाशों ने ट्रक नंबर यू0 पी0 93 टी 8016 के चालक घनश्याम यादव पुत्र मूंगाराम यादव निवासी ग्राम छपरा थाना बड़ागांव जनपद झाँसी को रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उसके हाथ पैर बाँध दिये और आगे चल कर जालौन के समीप औरैया रोड पर उसे सड़क किनारे फेंक दिया जबकि ट्रक बदमाशों का एक साथी चला कर उड़ा ले गया। इस दौरान बदमाशों ने ट्रक ड्रायवर की जेब में रखे 22 हजार रुपए भी निकाल लिए थे ।
हाइवे पर हुए यह वारदात पुलिस के लिए बड़ी किरकिरी की वजह साबित हो रही थी । इसलिये पुलिस ने इसके खुलासे के लिए पूरी ताकत झोंक दी । सर्विलान्स टीम की मदद से 72 घंटे के अंदर ही पुलिस के हाथ आरोपियों की गिरेबान तक पहुँच गए । सामने आए नामों में से पुलिस ने पाँच को दबोच लिया । इनके नाम संजय पाल उर्फ आशीष पुत्र महेश पाल निवासी ग्राम टिकनापुर औरैया . अख्तर खान पुत्र सत्तार और रफ़ीक खान पुत्र इसरार खान निवासी गण ग्राम अजनारी .रोहित राजपूत पुत्र कल्लू सिंह राजपूत ग्राम खरका थाना डकोर ,अनुराग प्रकाश पाठक पुत्र स्व रमेशचन्द्र पाठक निवासी फतेपुर रोशनाई थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात बताये गए हैं । अपर पुलिस अधीक्षके सुभाष शाक्य के मुताबिक आरोपियों को जब के पास पिरौना स्टेशन तिराहे पर घेरा गया तो इन्होने पुलिस पर फायर करते हुए जानलेवा हमला बोल दिया लेकिन पुलिस टीम की दिलेरी से आखिरकार इनके हौंसले पस्त हो गए । हालांकि पूंछताछ में पता चला है कि इनका मास्टरमाइंड नसीम है जो छतरपुर का रहने वाला है । उसकी गिरफ़्तारी के लिए एक टीम छतरपुर भेजी गई है ।
पुलिस उस समय सकते मे आ गई जब उन्हे पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में से एक मे से एक आरोपी अनुराग पाठक एमएससी.एमफिल है। सुशिक्षित होते हुए भी क्राइम के लिए क्रेजी मन की वजह से वह रोड होल्ड अप की संगीन वारदात में शामिल हो बैठा ।







Leave a comment