उरई। कालपी के मोहल्ला रामचबूतरा में हाथ कागज के स्टोर में शाम को आग लग गई जिसमें लगभग दो लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी पाकर अग्नि शमन दल की टीम मौके पर पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में अनिल वर्मा के घर में ही कागज का गोदाम है जिसमें माल भरा हुआ था। अज्ञात कारणों से इस गोदाम में आग सुलगने लगी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया नतीजतन गोदाम में रखा सारा कागज तथा अन्य माल जलकर नष्ट हो गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने पर आग को बुझाया जा सका।







Leave a comment