26orai01उरई। कनाडा जैसे देश में उरई की लड़की को स्टारडम हासिल होना कल्पना से परे लगता है। लेकिन यह करिश्मा हुआ है और इसको अंजाम देने वाली लड़की का नाम है तूलिका गुप्ता।
वृक्ष बंधु के नाम से गली-गली में सुपरिचित समाजसेवी और उरई नगर पालिका में स्वच्छता के एबेंसडर जेपी गुप्ता की नातिन है तूलिका। तूलिका के पापा जब एक कंपनी की नौकरी में कुवैत पदस्थ हुए उस समय उसे टोरंटों विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने का मौका मिला। इससे वह कनाडा पहुंच गई। उसने साॅफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कनाडा की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी सकोर में ज्वाइन किया।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी तूलिका गत् वर्ष तब कनाडा की सबसे चर्चित इंडियन चेहरा बन गई जब उसने कनाडाई मिस इंडिया कम्पटीशन में हिस्सा लिया। 16 लड़कियों के बीच उसे तीसरा स्थान मिला। अब तो वह कनाडा की उन 35 भावी लीडरों में से है जिनसे कनाडा को अपना नाम चमकाते रहने की बहुत आशाएं हैं।
तूलिका बहुमुखी प्रतिभा की धनी है, उसे पैटिंग का भी शौक है। इसके लिए उसे एक सौ से अधिक राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। अन्य कई कीर्तिमान भी उसके नाम हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत दुनियां की सबसे होनहार 10 युवा महिलाओं की सूची में उसे शामिल किया गया है। उसके मातृ कुल का नाम उरई से जुड़ा है इसलिए उरई की महत्वाकांक्षी किशोरियों और युवतियों के लिए वह एक ऐसा नाम है जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में शामिल होने का हौसला देने और ख्वाब संजोनें में मदद करता है। जेपी गुप्ता ने बताया कि वे जल्द ही तूलिका को उरई में बुलायेगें और नवोदित महिला प्रतिभाओं के बीच उसका कार्यक्रम करायेंगे। शहर के कई जाने-माने लोगों ने इसका आग्रह उनसे किया है तांकि उरई की लड़कियों में ऊंचे लक्ष्य जीवन के लिए तय करने का जज्बा पैदा हो सके।

Leave a comment