27orai01उरई। प्रांतीय मार्ग पर गिटटी से भरा डम्फर सड़क पर गढढा आ जाने से पलट गया। गनीमत यह थी कि डम्फर के बगल से कोई वाहन नही निकल रहा था वरना उसमें बैठे लोगों का वाहन सहित चूरमा बनना तय था।
ओवर लोडिंग के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग फेस सेविंग के लिए चालान करने का एक कोटा निर्धारित किये हुए है। इसके बावजूद ओवर लोडिंग पूरी तरह जारी है। बालू और गिटटी भार वाहनों में इतनी ज्यादा भरी जाती है कि डम्फर तक हिचकोले खाने लगता है। सोमवार को बहकती से हालत में औरैया चला जा रहा डम्फर जालौन के थोड़े आगे सड़क गढढा आ जाने के चलते ड्राइवर के ढंग से स्टेयरिंग न काट पाने की वजह से पलट गया। अन्य राहगीर वाहन तो इस प्रकोप से बच ही गये डम्फर के ड्राइवर और हेल्पर को भी कोई खास चोट नही आई है।

Leave a comment