उरई। रेढ़र थाने के सुलखना में गत् दिनों पंचम सिंह के घर में उस समय घात लगा दी जबकि पूरा परिवार घोड़ा बेंचकर नींद लेने में बेसुध था। चोर उनका घर खंगालते रहे और जेवरात सहित तमाम सामान व नगदी ले गुजरे लेकिन पीड़ित परिवार को वारदात के समय आहट तक नही हुई। सुबह जब घर में मैदान साफ दिखा तो खलबली मच गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच चल रही है कहकर पल्ला झाड़ लिया है। बेचारी खाकी इससे ज्यादा करे भी तो क्या।

Leave a comment