उरई। गत् 6 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में ला

वारिस हालत में गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत के बाद उसके भाईयों ने पुलिस को उसके एक मित्र के खिलाफ लूट के लिए उसकी हत्या कर देने का प्रार्थना पत्र मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया है।
रामपुरा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी संजय पांडेय ने बताया कि 5 फरवरी को उसके छोटे भाई राजकुमार उर्फ बंटी को उसका एक मित्र कस्बे का ही अनूप नामदेव कोंच में एक बारात में ले जाने के लिए लिवा ले गया था। लेकिन अगले दिन दोपहर तक उसकी वापसी नही हुई। बाद में खबर आई कि बंटी जालौन की सीएचसी में गंभीर हालत में पड़ा है। तो वह और उसके अन्य भाई अमित, सुशील कुमार व अनिल कुमार जालौन पहुंचे जहां से बंटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिये तो वे उसे लखनऊ ले गये। पहले उसका इलाज केजीएमसी के ट्रामा सेंटर में चला इसके बाद बलरामपुर हास्पिटल में इलाज होता रहा। लेकिन उसे बचाया नही जा सका। उसकी मौत के बाद लखनऊ में ही उसका पोस्टमार्टम भी किया गया है।
संजय के मुताबिक मरने के पहले बंटी ने उसे बताया कि अनूप के साथ तीन और लोग थे इन्होंने रामपुरा के बाहर नहर के पास उसका कीमती स्मार्टफोन और 6 हजार रुपये नगद छीन लिए। उसके द्वारा विरोध करने पर वे लोग उग्र हो गये और लाठी सरियों से उसे अंधाधंुध मारा जिससे वह मरणासन्न हो गया। बाद में उसे मरा समझकर वे लोग नहर में फेंककर उसे चले गये थे।
संजय ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि इससे जाहिर होता है कि सुनियोजित ढंग से उसके भाई की हत्या की गई है। उसने कहा कि भाई द्वारा खरीदा गया स्मार्ट फोन सबसे बड़ा सबूत है जो आरोपियों के कब्जे से जल्द कार्रवाई होने पर बरामद किया जा सकता है।

Leave a comment