उरई। सरकारी अस्पताल अर्से से आॅटो चोरों के निशाने पर हैं। यह जानते हुए भी कि अस्पताल दुखियारे लोग आते हैं न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैदी दिखा पा रही है।
ताजा घटना में गत 24 फरवरी को पटेल नगर निवासी नरेश यादव घर की महिला के उपचार के लिए महिला अस्पताल में बाइक से पहुंचे। डाॅक्टर से मिलकर लौटने के बाद जब वे उस जगह आये जहां बाइक खड़ी कर गये थे। तो बाइक लापता देखकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने अस्पताल स्टाॅफ व अन्य आगंतुकों से काफी देर तक पूंछा लेकिन बाइक ले जाने वाले का कोई सुराग नही लगा। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे जहां उनको मशविरा दिया गया कि एक-दो दिन इंतजार कर लें धोखे से कोई बाइक ले गया होगा जो लौटा जायेगा। यह एक-दो दिन अनंत मुददत बन जाते अगर नरेश यादव सिप्पे वाले न होते। इसलिए टालमटोल छोड़कर पुलिस को आखिर उनकी रिपोर्ट लिखनी ही पड़ी।

Leave a comment