उरई। मौनी मंदिर के पीछे ब्यूटी पार्लर में सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद समझौते के लिए प्रभावशाली लोगों के बीच में पड़ने के बाद उन्हें छोड़ दिया है।
सोमवार को स्वयंवर गेस्ट हाउस में एक शादी थी जिसकी दुलहन उक्त ब्यूटी पार्लर में सज रही थी। आरोप है कि इसी बीच दुल्हन के परिजन आये और ब्यूटी पार्लर में घुसने लगे। पार्लर संचालिका राधा ने उन्हें रोका इस पर उन लोगों ने राधा और उसके पिता राजेंद्र के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में आज सुबह कोतवाली में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने दुल्हन के पिता समेत दो लोगों को पकड़ लिया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है।

Leave a comment