cropped-1507865_570889906375473_2375001474427777939_n.jpg

 

उरई । गरीबों के घर में खाना पकाने के लिए चलाई गई मुफ्त गैस सिलेंडर देने की जिस योजना का ढिंढोरा पी एम मोदी ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक जम कर विधानसभा चुनावों में  पीटा उसमें काला बाजारी की जबरदस्त सेंध ने सारा गुड गोबर करके रखा है । पहले से ही इसकी खबर होने के बावजूद भाजपा के सांसद तक इसमें शामिल होने की ख़बरों के चलते भारत सरकार ने इसमें कोई कड़ाई नहीं बरती लेकिन आज कोतवाली पुलिस की कारवाई ने योजना के सच को आखिर बेनकाब कर ही दिया ।

कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उमरार खेरा में एक घर में छापा मारा जहाँ उज्जवला के 18 चूल्हे और 21 सिलेंडर बरामद हुए । एक युवक कई दिन से उज्जवला के सिलेंडर ब्लैक कर रहा था हालांकि पुलिस कारवाई के दौरान वह फरार हो जाने  में सफल रहा । यहाँ उज्जवला की एजेंसी सिमिरिया की एक महिला के नाम है जिसे भाजपा के तथाकथित हरिश्चंद्र का आशीर्वाद प्राप्त है ।पुलिस का कहना है कि आगे की जाँच जारी है । जो दोषी होगा उस हर आदमी पर कारवाई होगी ।

 

Leave a comment