उरई। बजरिया में प्रेम नगर मोहल्ले में कारपेंटर ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक उसका कमरा न खुलने पर जब मकान मालिक ने झांक कर देखा तो फांसी पर झूलता उसका शव देखकर उनकी चींख निकल गई। आत्महत्या का कारण ज्ञात नही हो पा रहा है।
एटा निवासी जीशान (30वर्ष) जुबैर प्लाई वालों के यहां तीन वर्षों से काम कर रहा था। वह जुबैर के ही मकान के कमरे में अकेला किराये से रहता था। आसपास के लोगों के मुताबिक जीशान पांच वक्त का नमाजी, संजीदा नौजवान था। जिसके कारण उसकी कंपनी नही थी। जिसमें शामिल उसके मित्र बता सकें कि क्या वह किसी वजह को लेकर हाल में परेशान था।
खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी मौत की खबर एटा में रह रहे उसके परिजनों को पहुंचा दी गई है।

Leave a comment