उरई। एट टोल प्लाजा के लठैतों द्वारा डीसीएम के ड्राइवर के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस को आखिर टोल प्लाजा के मैनेजर और उनके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
सोमवार को दादागीरी के जुनून में दो हजार रुपये के छुटटा को लेकर हुए विवाद के दौरान टोल पर तैनात रहने वाले बाहुबली नौजवानों ने डीसीएम ड्राइवर कालपी निवासी देवेंद्र कुमार को मारते-मारते बेदम कर दिया था। खबर पाकर एट पुलिस भी मौके पर पहंुच गई थी लेकिन प्लाजा वालों से मिलने वाले खर्चे पानी के एहसान में दबी पुलिस ने ड्राइवर का मुकदमा न लिखकर उसे टहला दिया। यह खबर जालौन टाइम्स में वायरल होने के बाद आईजी ने इसे संज्ञान में लिया। जब उन्होंने पूंछतांछ की तो जिले में खलबली मच गई। जिसकी वजह से पुलिस ने आज मैनेजर व उनके चार-पांच लोगों के खिलाफ उनका नाम लिखे बिना मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन जो सेक्शन लगाये हैं वे प्लाजा वालों के प्रति खाकी की हमदर्दी को झलकाते हैं। लूट की धाराओं की तहरीर को पुलिस ने सिर्फ 323, 504 और 506 के सेक्शन में पंजीबद्ध किया है।

Leave a comment