01orai01उरई। पूर्व विधायक कीर्तिशेष पं. अरविंद तिवारी बटटू भईया के जन्म दिवस पर जहां जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेज एवं अंध विद्यालय सहित तमाम स्थानों पर फल वितरण किया गया। वही जीएनटी पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता सहित बच्चों के कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। अंत में क्षीर सागर में एक सभा आयोजित कर बटटू भईया को याद किया गया।
बुधवर को उरई के पूर्व विधायक कीर्तिशेष पं अरविंद तिवारी बटटू भईया के जन्म दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर उन्हें याद किया गया। पूर्व विधायक की धर्म पत्नी श्रीमती माधुरी अरविंद तिवारी पुत्री नम्रता तिवारी दीक्षित व दामाद पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जीके निगम व समाजसेवी महेश अग्निहोत्री, सुरेंद्र तिवारी, बुद्ध सिंह पटेल, राहुल सिंह, मानवेंद्र सिंह (रिंकू) एवं राजेश कुमार रुसिया आदि लोगों के साथ जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। वहीं अनूप तिवारी, आनंद पाराशर, सत्येंद्र कुमार, देवेश यादव, जगत नारायण कुशवाहा, प्यारे लाल चैरसिया, रंजीत वर्मा, दिनेश शास्त्री जी आदि लोगों ने जिला महिला चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेज एवं अंध विद्यालय सहित तमाम स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने फल वितरित किये।
जीएनटी पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता सहित तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाद में क्षीर सागर में एक सभा आयोजित कर वक्ताओं ने पूर्व विधायक अरविंद तिवारी बटटू भईया के संस्मरण सुनाकर उन्हें याद किया। वरिष्ठ साहित्यकार अयोध्या प्रसाद कुमुद ने कहा कि बटटू भईया हमेशा समाज में कुछ अच्छा करने के लिए प्रयत्नशील रहते थे। अपने कार्यकाल में जहां उन्होंने उद्योग इकाइयों की स्थापना कर तमाम विकास कार्य करवाये थे वहीं उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किये। यज्ञदत्त त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि वह केवल वह केवल राजनेता ही नही बल्कि एक कुशल अधिवक्ता एवं एक अच्छे इंसान थे। अपनी तमाम खूबियों के कारण आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। शिक्षक नेता श्री योगेश द्विवेदी ने कहा कि बटटू भईया ने राजनीति में हमेशा सुचिता बनाये रखी। ईमानदारी, समर्पण और अपने से बड़े लोगों को सम्मान करने की उनकी खूबी थी। कल्पना शुक्ला, देवेश शंकर शुक्ला, राजेद्र कांत त्रिपाठी एडवोकेट, श्यामबाबू त्रिपाठी, बाबूराम दुबे ने तमाम संस्मरण सुनाकर पूर्व विधायक श्री तिवारी जी को खूब याद किया।

Leave a comment