उरई । सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आ कर एक ग्रामीण ने घर के अंदर फाँसी पर झूल कर खुदकुशी कर ली ।
जालौन कोतवाली के सिकरी राजा गाँव में अरुण निरंजन उर्फ पप्पू (42वर्ष ) ने बीती रात घर के अंदर छत के जाल से लटक कर फाँसी लगा ली । इसके पहले मंगलवार को दिन में दबंग सूदखोर उसके घर पहुँचे थे जिनसे वह रुपये उधार लिए था । उन्होने उसे बहुत जलील किया , उसकी बाइक छीन ली और उसे पेट्रोल डाल कर जला देने की धमकी दी । उनके तांडव से पप्पू बहुत सहम गया था ।
बाद में पप्पू ने 100 नंबर पर फोन किया जिसके बाद पुलिस आई और उसकी बाइक वापस करा दी लेकिन सूदखोरों पर कोई कारवाई नहीं की । इससे पप्पू को भारी सदमा लगा और उसने क्षोभ में देर रात आत्म हत्या कर ली । खबर मिलने पर जालौन सर्किल के सी ओ संजय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की है ।





Leave a comment