konch2कोंच-उरई। ग्राम बसोव में दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीच बचाव करने गये एक युवक को ही एक पक्ष ने सिर में पत्थर मार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद भी जब उनकेो तसल्ली नहीं हुई तो गाली गलौच करते हुये उक्त युवक को पकड़ कर अपने घर में बंधक बना लिया और फिर से उसकी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के लोगों को आरोपी तो मौके पर नहीं मिले अलबत्ता बंधक युवक को जरूर अवमुक्त करा लिया।
मिली जानकरी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव में बीती रात्रि तकरीबन आठ बजे श्रीराम पुत्र अशर्फी लाल और बड़े राजपूत पुत्र लाखनसिंह के बीच झगड़ा हो रहा था। गांव का ही आकाश पुत्र परमेश्वरीदास बीच बचाव करने पहुंच गया। श्रीराम व उसके भांजे मनीष ने आकाश के सिर में पत्थर दे मारा जिससे उसका सिर फूट गया। इसके बाद आकाश को उक्त लोगों ने घर में बंधक बना कर पिटाई कर दी। जब आकाश के पिता को इसकी जानकारी हुई तो उसने यूपी 100 को फोन मिला दिया और जब तक यूपी 100 की टीम वहां पहुंचती, आरोपी घर से भाग चुके थे। सिपाहियों ने आकाश को बंधनमुक्त कराया। परमेश्वरीदास ने कोतवाली में श्रीराम व मनीष के खिलाफ तहरीर दे दी है।

Leave a comment