chandrkiran2

chandrkiran1उरई । हाईस्कूल की यहाँ की छात्रा रातों रात सेलिब्रिटी बन गई । जानिए इस छात्रा के प्राउड ऑफ उरई बनने की शानदार वजह जो आप के बच्चों को भी इंस्पायर करेगी ।

चंद्र किरण वर्मा नाम की यह छात्रा शहर के जाने माने रामश्री पब्लिक स्कूल में पढ़ रही है । इस छात्रा को 2015 -16 की सी  बी एस ए की हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट के आधार पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आंबेडकर फाउन्डेशन ने 60 हजार रुपये नकद के डॉ अम्बेडकर मेरिट अवार्ड के लिए चुना है । पूरे देश में केवल 184 छात्र इस अवार्ड के लिए चुने गए हैं । बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र में चंद्रकिरण अकेली छात्रा है जिसे यह अवार्ड हासिल हो सका है ।

18 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह अवार्ड उसे दिया जायेगा । इस अवार्ड से  सम्मानित होने के बाद उसकी आगे की  पढ़ाई का पूरा खर्चा भी सरकार उठाएगी ।

चंद्र किरण का कहना है कि इस सम्मान को पाना उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है । रामश्री में उसके सम्मान के लिए एक विशेष आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जूलियस मैसी, अध्यापक मंजू सिंह , मीता खन्ना ,प्रवेश परमार , अतुल दुबे, दीपराज ,भुवनेश द्विवेदी ,विवेक त्रिपाठी ,गजेन्द्र प्रताप सिंह , शिवाजी , माया गुप्ता आदि शामिल थे ।

Leave a comment