कोंच-उरई। षड्यंत्र करके मकान का बैनामा करा लिये जाने के एक मामले में पांच लोगों के विरुद्ध चार सौ बीसी में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला ग्राम पड़री का है, मकान मालिक ने 156 (3) में कोर्ट के आदेश से मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी कैलाश पुत्र माताप्रसाद ने बताया है कि उसके मकान का बैनामा गांव के ही विनोद कुमार पुत्र सेवा, रानी पत्नी विनोदकुमार, प्रभु पुत्र रक्सी, तुलाराम पुत्र ग्यासी व रामप्रकाश वर्मा पुत्र कालका प्रसाद ने षड्यंत्र करके गत वर्ष 5 नवंबर 2016 को करा लिया है। उसे जब इसकी जानकारी हुई और उसने कोतवाली में तहरीर दी तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, तब उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।





Leave a comment