breking-newsउरई। दुकान बंद करके गांव लौट रहे सर्राफ को तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और उसका झोला छीनकर भाग गये।
कदौरा में सर्राफे का काम करने वाले विष्णु कुमार सोनी शाम को दुकान बंद करने के बाद रोज की तरह ज्वैलरी का बैग लेकर भाई विनोद और पुत्र निक्की के साथ बाइक से अपने गांव बबीना लौट रहे थे। नहर के पास जहां अंधेरा रहता है तीन बदमाश आये और उन्होंने अपनी बाइक विष्णु की बाइक के आगे अड़ाकर उन्हें रोक लिया। इस बीच एक बदमाश ने जेवरातों से भरा उनका बैग तमंचा दिखाकर छीनने की कोशिश की तो उन लोगों ने विरोध किया। इस क्रम में बाप, बेटे और भाई की बदमाशों से गुत्थमगुत्था हो गई। जिससे क्रुद्ध होकर बदमाश ने निक्की पर फायर कर दिया जिसकी गोली उसके सीने को चीरती हुई निकल गई। बाद में तीनों बदमाश उनका बैग छीनकर बाइक से भाग निकले।
विष्णु सोनी ने घटना के बाद 100 नंबर पर फोन किया लेकिन जब फोन कनेक्ट नही हुआ तो उनके भाई विनोद पास के पैट्रोल पंप पर पहुंचे। पैट्रोल पंप के स्टाॅफ का एक आदमी पास में ही गश्त कर रही 100 नंबर की गाड़ी को बुलाकर लाया। जिसने आनन-फानन में निक्की (20वर्ष) को कदौरा के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बेहद नाजुक है। जिसकी वजह से उसको जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। लूटे गये बैग में साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर बताये गये हैं। घटना के कारण पुलिस में भारी खलबली मच गई है। बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के मार्गों की नाकेबंदी पुलिस ने कर दी है।

Leave a comment