उरई ।खेत काटने परिवार सहित गए मजदूर की झोपड़ी शॉर्ट सर्किट की चिंगारी पद जाने से धू – धू करके राख़ हो गई ।
कदौरा थाने के बबीना गाँव मंटू चौधरी और उसके परिवार के सारे लोग मजदूरी पर किसी का खेत काटने गए थे । इसी बीच बुधवार को दोपहर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के दौरान लाइन से निकली चिंगारियाँ उनकी झोपड़ी पर गिर पड़ी । लोंगों को इसका पता तब चला जब ऊँची लपटें उठने लगीं । फायर ब्रिगेड को खबर की गई लेकिन जब तक दमकल गाड़ी पहुँची पूरी झोपड़ी खाक हो चुकी थी ।
मजदूरी में मिला सारा गल्ला , गृहस्थी का तमाम सामान और 4 हजार रुपये नकद अग्निकांड की भेंट चढ़ गए । भुखमरी के मोड पर जा खड़े हुए परिवार की मदद के लिए क्षेत्र और गाँव के लोगों ने मदद की गुहार लगाई है ।





Leave a comment