उरई। गुरुवार से नहरे फुल गेज पर चलने लगेगीं जिससे जिले के किसान गेंहूं की अंतिम सिचाईं पूरे संतोष के साथ कर सकें। बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि पारीक्षा बांध से 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 1700 क्यूसेक पानी कुठौंदा शाख में डाला जायेगा जबकि 2200 क्यूसेक पानी हमीरपुर शाख में छोड़ा जायेगा। शेष पानी भांडेर मध्यप्रदेश की नहर में चलाया जायेगा। 10 मार्च तक नहरें संचालित रहेगीं तांकि कोई किसान सिचाई से वंचित न रह सके।

Leave a comment