उरई । मंगलवार को देर शाम कुठौंद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मरने वाले की शिनाख्त अंततोगत्वा हो गई है ।

    हरसिंघपुर की बम्बी के पास मारे गए उक्त व्यक्ति का चेहरा शव सड़क पर  दूर तक घिसटते  चले जाने की वजह से इस कदर बिगड़ गया था कि उसकी पहचान टेढ़ी खीर नजर आ रही थी । लेकिन पुलिस ने मेहनत की तो जहाँ चाह वहाँ राह का मंत्र सफल हो गया । मृतक ग्राम भिटारी का रहने वाला अनोखे पुत्र पन्नालाल था । पुलिस ने उसके परिजनों को भिटारी से बुलवा कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव उन्हे सौंप दिया ।

Leave a comment