img_20170302_165311उरई। विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही नगर पालिका चुनाव के लिए कवायद शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार कई उम्मीदवार कतार में हैं। अच्छी बात यह है कि हर उम्मीदवार ने उरई शहर को नया नक्शा देने का अलग विजन तैयार किया है। अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार देवेंद्र कुमार यादव का विजन इसमें सबसे अनूठा है। उन्होंने तय कर लिया है कि अगर वे अध्यक्ष चुने गये तो पिंक सिटी जयपुर की तरह उरई को एक रंग में रंगकर डार्क पिंक सिटी बनायेंगे।
देवेंद्र यादव ने बताया कि जयपुर के लोगों को अपने भवन गुलाबी रंग में रंगने के लिए नगर निगम खर्चा देती है। इसी तरह उरई में भी हर भवन को डार्क पिंक कराने के लिए नगर पालिका प्रत्येक नागरिक को सहायता देगी। इससे नगर की एक नई पहचान बनेगी और उसके स्वरूप में भव्यता आयेगी।
देवेंद्र यादव का सपना है कि उरई में शहरियों को सैर के लिए स्पाॅट बनाये जायें। इसमें रामकुंड और माहिल तालाब को संजाना-संवारना तो शामिल है ही एक नये भव्य पार्क के निर्माण का खाका भी उनके दिमाग में तैयार है। उन्होंने बताया कि शहर में चार बड़े नये चैराहा इसके विकास और विस्तार के बाद उभरे हैं। जिनमें मेडिकल काॅलेज चैराहा, जानकी पैलेस के पास जालौन चैराहा, चुर्खी रोड बाइपास चैराहा व खत्री बगीचा के पास कोंच रोड चैराहा शामिल हैं। इन चारों चैराहों पर समाज सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर गाड़ने वाले नगर के विभूति पुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जायेगीं और उन्हें अन्य तरह से आकर्षक बनाया जायेगा।
राजमार्ग के डिवाइडरों पर ग्लोब लाइटें लगाने की बजाय हाईमास्क लगाये जायेंगे। अपराधियों और ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानियों के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उनका बस चला तो वे ऐसी सड़के बनायेगें जो 15 वर्षों तक सही सलामत रह सकें।

Leave a comment