उरई । चौंकिए मत लेकिन यह सच है कि चोरों ने आजम साहब के यहाँ हाथ साफ़ करने की जुर्रत कर डाली है । यह दूसरी बात है कि ये आजम साहब उत्तर प्रदेश सरकार के वे मंत्री नहीं जिनकी भैंस रामपुर में चोरी होने के किस्से के चलते आज भी उनका नाम सोते हुए ही सुनाई पड जाये तो यूपी के पुलिस अफसर चौंक कर उठ बैठते हैं । एट पुलिस का भी हाल कुछ ऐसा ही हुआ जब इंगुई खुर्द के आजम की तहरीर आई कि पिछली रात उनके घर से चोर 10 हजार नकद और बक्से में रखे कपड़े तड़ ले गए हैं ।
इसी गाँव के शहजाद के यहाँ तो चोरों ने और गज़ब कर डाला । रात में 1 बजे जब वे उठे तो घर का सारा सामान फैला देख उन्हें चोरों की करतूत के बारे में पता चला । उनके फोन पर 100 नंबर गाड़ी पहुँची लेकिन चोर अपना काम करके गायब हो चुके थे । उन्होने 2 लाख रुपये नकद ,5 तोला सोना ,2 किलो चांदी चोरी चले जाने की तहरीर दी ।






Leave a comment