उरई। किसी ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध पानी को लेकर होगा। विश्वयुद्ध हो या न हो लेकिन गर्मी शुरू होते ही हर वर्ष की तरह पानी के मुददे पर गृह युद्ध जरूर छिड़ने लगे हैं।
कुठौंद थाना क्षेत्र के जमलापुर खैरे गांव में परिवार के भाईयों के बटवारे में हैंडपंप एक भाई के घर चला गया। जिससे पानी भरने के दौरान भाईयों और उनकी महिलाओं में जंग छिड़ गई। इसमें सुनील कुमार, संतोष और गुडडी को चोटें आईं हैं। हालत गंभीर होने की वजह से सुनील को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में गुडडी ने सरमन और श्रीकृष्ण के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment