कोंच-उरई। ग्राम पनयारा मे शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन कांवरियों द्वारा किया गया जिसमें हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में आसपास के ग्रामों के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता की।
भंडारे का आयोजन ग्राम के शिव कांवरियों, ग्रामीण भक्तों एवं आसपास के गांवों के ग्राम वासियों के सहयोग के बीच किया गया। ओम नमः शिवाय संकीर्तन के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से शिव कांवरियों के द्वारा किया गया है जो प्रति बर्ष पैदल यात्रा कर लोधेश्वर भगवान के दर्शन के लिए महाशिव रात्रि पर जाते हैं। ग्रामवासियों ने वाहन रोक रोक कर भी लोगों को प्रसाद वितरित किया, भंडारे में क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालु भी उपस्थित रहे जिसमें पूर्व प्रधान गोविंद सिंह निरंजन ,वर्तमान प्रधान अरविंद सिरवैया, कांवरिया संतोष पटेल बब्बा, शिवराम अहिरवार, महंत, दीपक कुशवाहा, मंगल सिंह, मोदी, राजेंद्र कुशवाहा, लाले, कृष्ण कुमार पटेल, अंजनी पटेल, साकेत महाराज, राजीव नेता, श्रीकांत, श्यामसुंदर परिहार, गुड्डन अली, अकबर अहमद आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय है।






Leave a comment